भोपाल । मप्र में राजनीतिक घमासान के बीच प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को चेताया है। सत्ता का खेल में बाजी मारने के लिए बीजेपी पहले से ही दिन रात एक की हुई है। इस बीच पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का चौंकाने वाला बयान आया है। उन्होंने इस बार अधिकारियों को टारगेट किया है। साथ ही फ्लोर टेस्ट को लेकर सरकार पर फिर हमला किया है।
चौहान ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद मध्यप्रदेश सरकार को फिर से निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की सरकार बहुमत साबित करने से भाग रही है। अगर इनके पास बहुमत होता तो ये सदन में साबित करते। उन्हें पता है कि सरकार संकट में है। भारतीय जनता पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत है और विधायकों की संख्या भी ज्यादा है। कांग्रेस हमसे बहुत पीछे है। गवर्नर के आदेश के बाद भी सरकार विश्वास मत हासिल नहीं कर रही है।
-संवैधानिक पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये लोग जानते हैं कि हम गए काम से। उसके बावजूद लगातार संवैधानिक पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। अलग-अलग आयोग के अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को भय और प्रलोभन भी दे रहे हैं। ये लोग घटिया स्तर पर उतर आए हैं। चौहान ने कहा कि जो विधायक हमारे हैं, वो हमारे साथ हैं। यह सरकार किसी का काम धंधा नष्ट कर रही है तो किस पर केस लगा रही है।
-अधिकारियों को चेताया
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि कुछ अधिकारी इनके कहने पर काम कर रहे हैं। मैं उन अधिकारियों को चेतावनी देता हूं। मेरे पास तुरंत खबर आती है। एक-एक की सूची बना रहा हूं जो गलत कर रहे हैं, उसके हम छोड़ेंगे नहीं। एक-एक का हिसाब किया जाएगा। वैसे अधिकारियों की संख्या थोड़ी है, एक-एक से निपटा जाएगा। गलत करने वाले सावधान हो जाएं।
-शिवराज को है जल्दी
वहीं, शिवराज सिंह चौहान के इस बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हमला किया है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को सरकार बनाने की जल्दी है। गौरतलब है कि बीजेपी लगातार सदन में फ्लोर टेस्ट की मांग कर रही है। शिवराज सिंह ने अपने नेताओं के साथ राज्यपाल से मुलाकात भी की है। साथ ही फ्लोर टेस्ट की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका लगाई है, जिस पर बुधवार को सुनवाई है।
Tuesday, March 17, 2020
शिवराज ने अधिकारियों को चेताया -एक-एक की सूची बना रहा हूं, जो गलत कर रहे हैं, उनको छोड़ेंगे नहीं
कोरोना से मृत पत्रकारों के परिजनों को तत्काल दी जाएगी पांच लाख की सहायता -शिवराज सिंह चौहान भोपाल /मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह च...
-
कोरोना से मृत पत्रकारों के परिजनों को तत्काल दी जाएगी पांच लाख की सहायता -शिवराज सिंह चौहान भोपाल /मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह च...
-
पोरसा //आज खेल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र मुरैना के जिला युवा समन्वयक श्री राकेश सिंह तोमर के निर्देशानुसार फिट इंडि fcया कार्यक्रम ...
-
जोधपुर ग्रामीण अंचल में शनिवार को लोहावट, ओसियां, फलोदी,बावडी सहित क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी ने ग्रामीणों को परेशान किया! कहीं पर हल्की बू...