- विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की
भोपाल । वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी व्ही. के. सिंह ने आज संचालक खेल और युवा कल्याण का पद भार गृहण कर लिया। संयुक्त संचालक एवं प्रभारी संचालक डॉ. विनोद प्रधान ने व्ही. के. सिंह को खेल संचालक का कार्य भार सौंपा।
नवागत खेल संचालक व्ही. के. सिंह के खेल और युवा कल्याण संचालनालय पहुंचने पर संयुक्त संचालक डॉ. विनोद प्रधान एवं बी. एस. यादव सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत खेल संचालक व्ही. के. सिंह ने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं और खेल गतिविधियों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि व्ही. के. सिंह वर्ष 2014 में भी संचालक खेल और युवा कल्याण के पद पर कार्य कर चुके हैं।
राज्य शासन द्वारा 1984 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी व्ही. के. सिंह को संचालक खेल और युवा कल्याण के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके पूर्व वे डी.जी.पी मध्य प्रदेश रहे हैं। व्ही.के. सिंह डीजी जेल, डीजी होमगार्ड, चेयरमैन म. प्र. पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, एडीजी एसएएफ, एडीजी योजना प्रबंध, एडीजी अजाक, आईजी सीआईडी, आईजी जबलपुर आदि महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
Friday, March 6, 2020
व्ही. के. सिंह ने खेल संचालक का पद भार ग्रहण किया
कोरोना से मृत पत्रकारों के परिजनों को तत्काल दी जाएगी पांच लाख की सहायता -शिवराज सिंह चौहान भोपाल /मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह च...
-
कोरोना से मृत पत्रकारों के परिजनों को तत्काल दी जाएगी पांच लाख की सहायता -शिवराज सिंह चौहान भोपाल /मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह च...
-
पोरसा //आज खेल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र मुरैना के जिला युवा समन्वयक श्री राकेश सिंह तोमर के निर्देशानुसार फिट इंडि fcया कार्यक्रम ...
-
जोधपुर ग्रामीण अंचल में शनिवार को लोहावट, ओसियां, फलोदी,बावडी सहित क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी ने ग्रामीणों को परेशान किया! कहीं पर हल्की बू...