-जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
मुरैना /जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश मावई ने कांग्रेस कार्यालय एमएस रोड मुरैना पर गुरूवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रसे पार्टी से त्याग पत्र देकर भाजपा की सदस्यता ले ली तभी से जिले भर में कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के मन में असमंजस था तथा ऊहापोह की स्थिति थी कि अब क्या करें। कांग्रेस पार्टी को छोड़े अथवा सिंधिया जी के साथ जाए। लेकिन जिले भर के सिंधिया समर्थक कांग्रेसजनों ने इस विषय पर चर्चा की गयी तो अधिकांश पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम भाजपा में किसी कीमत पर नहीं जायेंगे और कांग्रेस में ही कार्य करेंगे। श्री मावई ने कहा कि इस पत्रकारवार्ता में जिले भर के अधिकांशत: जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों सहित मोर्चो, संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा कुछ शेष व्यस्तता होने के कारण नहीं आ पाये है। यानी 95 प्रतिशत कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के साथ है सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं मप्र के कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी में अपनी आस्था जताई है। हम सभी मिलकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों, फासिस्टिवादी तानाशाही अलोकतांत्रिक नीतियों की गांधीवादी तरीके से विरोध करते हरेंगे। पत्रकारवार्ता में कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजेन्द्र यादव, जिला महामंत्री सुनील शर्मा, मुरारीलाल खस, जितेन्द्र घुरैया, प्रशांत पचौरी, ओमप्रकाश ठगेले, ऐदल सिंह मावई, अब्दुल रज्जाक, वीरप्रताप सिंह सिकरवार, मनोज शर्मा, माताराम शर्मा, रविन्द्र सिंह मावई, जसवंत घुरैया, मोनू सिकरवार, कुशल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
बॉक्स:
-बैनर पर लगे फोटो पर चस्पा किये कागज
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर लग बेनर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पिता स्व. माधवराव सिंधिया के फोटो पर सफेद कागजों से ढक दिये गये। मीडिया ने जब वैनर पर लगे नेताओं के चित्रों की फोटो खींचना शुरू किया तो जिलाध्यक्ष श्री मावई ने आनन-फानन की स्थिति में चश्पा किये हुये फोटो के ऊपर से कागजों को हटवाना शुरू कर दिया। जब इस बारे में जिलाध्यक्ष से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि फोटो पर कागज चस्पा किये है जिसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं माफी चाहता हूं।
Thursday, March 12, 2020
जिले के 95 प्रतिशत कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे: मावई
कोरोना से मृत पत्रकारों के परिजनों को तत्काल दी जाएगी पांच लाख की सहायता -शिवराज सिंह चौहान भोपाल /मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह च...
-
कोरोना से मृत पत्रकारों के परिजनों को तत्काल दी जाएगी पांच लाख की सहायता -शिवराज सिंह चौहान भोपाल /मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह च...
-
पोरसा //आज खेल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र मुरैना के जिला युवा समन्वयक श्री राकेश सिंह तोमर के निर्देशानुसार फिट इंडि fcया कार्यक्रम ...
-
जोधपुर ग्रामीण अंचल में शनिवार को लोहावट, ओसियां, फलोदी,बावडी सहित क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी ने ग्रामीणों को परेशान किया! कहीं पर हल्की बू...