-चम्बल कॉलोनी देवी मंदिर में मण्डल द्वारा रामकथा का आयोजन
श्रीराम कथा का श्रोताओं को रसपान कराते हुये कथाव्यास
सबलगढ़ / चम्बल कॉलोनी माँ देवी मंदिर पर महिला मण्डल के तत्वाधान में रामकथा का आयोजन हो रहा है जिमसें कथावाचक बल्लभाचार्य अयोध्याधाम महाराज के मुखाग्रविन्द्र से श्रीराम कथा भक्तों को श्रवण कराते हुये कहा कि भगवान की पहचान अप्रत्यक्ष रूप से निर्मल ह्दय वाला व्यक्ति ही कर सकता है। ईश्वर की प्राप्ती हेतु उनके नियमों पर चलना आवश्यक होता है। गत दिवस राम जन्म अवसर पर महिलाओं ने बधाईगान करके उनका जन्म हर्षोल्लास के साथ मनाया और तभी पुष्पों की वर्षा करके प्रसाद भी लिया। सभी ने बालक राम के ऊपर न्यौछावर भी की गई। उनका निहाराते नही बन रहा था। आपने कहा कि भगवान को कलयुग में पाना बहुत ही सरल है। ईश्वर के लिये प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन ध्यान ईश्वर में लगाना होगा। प्रतिदिन परिवार में रामायण की दोहा, चौपाई पढ़कर उन्हें अपने विचारों में खकर अनका अध्ययन करे। रामकथा में मॉ सीता के त्याग एवं प्रतिव्रत धर्म की अनोखी मिसाल कायम की है। अयोध्या धाम महाराज ने कहा कि महिलाओं को माँ सीता के आचरण से शिक्षा ग्रहण करना चाहिये। प्रभ श्रीराम ने अपने जीवाल काल में सिर्फ तीन वार याचना की है। केवट से नाम, सुग्रीव से माता सीता की खोज और समुद्र से लंका जाने के लिये रास्ता। इसके अलावा उनकी कोई याचना की इच्छा नहीं रही। मनुष्यों के हितों के लिये ही उन्होंने अपना स्वरूप श्रीराम का लेक अपने आदेर्शो पर चलकर बताया कि जीवन में अनेक परेशानियां आती है उनका सामना करें। अपने आपको ईश्वर में अर्पण कर उनका ध्यान करे। कर्म में विश्वास रखे। भगवान श्रीकृष्ण भी भागवत गीता में कर्म को प्रधान की संज्ञा दी है। इसलिए श्रीराम को मर्यादा पुरूषोत्तम कहा गया है। महिला मण्डल की सहयोगी विमला वर्मा ने कहा कि प्रतिदिन सैकडों महिलाओं एवं भक्तों प्रसाद वितरण किया जाता है। यदि भक्त प्रभु श्रीराम को पाना चाहते है तो उसकी मुख्य कुंजी प्रेम है, जिसके होटों पर हंसी और पांव छाले होंगे वह श्रीराम को पाने वाले होंगे। आयोजकों ने भगवान श्रीराम की महाआरती उतारी।
Thursday, March 12, 2020
निर्मल ह्दय वाला व्यक्ति ब्रह्म को पहचान लेता है: बल्लभाचार्य
कोरोना से मृत पत्रकारों के परिजनों को तत्काल दी जाएगी पांच लाख की सहायता -शिवराज सिंह चौहान भोपाल /मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह च...
-
कोरोना से मृत पत्रकारों के परिजनों को तत्काल दी जाएगी पांच लाख की सहायता -शिवराज सिंह चौहान भोपाल /मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह च...
-
पोरसा //आज खेल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र मुरैना के जिला युवा समन्वयक श्री राकेश सिंह तोमर के निर्देशानुसार फिट इंडि fcया कार्यक्रम ...
-
जोधपुर ग्रामीण अंचल में शनिवार को लोहावट, ओसियां, फलोदी,बावडी सहित क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी ने ग्रामीणों को परेशान किया! कहीं पर हल्की बू...