Tuesday, March 17, 2020

वॉटर टैक्स की वसूली करने पहुंची नगर निगम टीम के साथ मारपीट


नल कनेक्शन काटने से नाराज थे आरोपी
भोपाल / राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में वॉटर टैक्स वसूली करने पहुंचे नगर निगम के अमले के साथ एक परिवार के लोगो द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि जलदर नहीं देने पर अमले ने आरोपियों का नल कनेक्शन काट दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय राधा ठाकुर वार्ड 40 में स्वास्थय निरीक्षक हैं। उन्होने पुलिस को बताया कि बीती दोपहर करीब एक बजे वह अपने अमले के साथ अहदम अली कॉलोनी में संपत्ति कर और जलधर की राशि वसूली करने के लिए गई थी। जहां मेहफूज ने बकाया टैक्स की राशि देने से इंकार कर दिया था। आरोपी मेहफूज की बात सुनकर निगम अमले ने नल कनेक्शन काट दिया। इसे लेकर विवाद होने लगा वढते विवाद के दोरान आरोपी मेहफूज की पत्नी अख्तर जहां, उनका बेटा सरवर और पड़ोसी मेहफूज आ गए और गाली गलौच कर झूमाझटकी करने लगे। विवाद बढऩे पर निगम का अमला उस समय वहॉ से चला गया। बाद में अधिकारियो के निर्देश पर महिला अधिकारी राधा ठाकुर ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 कोरोना से मृत पत्रकारों के परिजनों को तत्काल दी जाएगी पांच लाख की सहायता -शिवराज सिंह चौहान भोपाल /मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह च...